0

मथुरा में 25 दिन पहले हुई शादी, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने खुद को गोली मारी; तीन सुसाइड केस से हड़कंप (Mathura news)

By Dec 21, 2025

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर के इकलौते बेटे ने शादी के 25 दिन बाद आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को युवक ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सदर थाना क्षेत्र के नैनापुरम कॉलोनी में रहने वाले मुकेश प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब तीन साल पहले हो चुका था। मुकेश अपने बेटे रोहित के साथ रहते थे, जिसकी शादी नवंबर में धूमधाम से हुई थी। रविवार शाम करीब 5 बजे रोहित ने अपने कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो रोहित को खून से लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए।

इस बीच, मथुरा जिले में दो अन्य आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं। कोसीकलां में नगर पालिका बालक इंटर कॉलेज परिसर में एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी कमलेश के रूप में हुई है, जो कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य करा रहा था। वहीं, जैंत थाना क्षेत्र के अक्रूर स्थित हाशानंद गोशाला के समीप जंगल में भी एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें