Rob Reiner death news: Conan O’Brien की पार्टी में बेटे से हुई थी भयं थी भयंकर लड़ाई, 911 कॉल रुकवाई
हॉलीवुड फिल्ममेकर Rob Reiner और उनकी पत्नी Michele Singer Reiner को लॉस एंजिल्स स्थित उनके Brentwood स्थित घर में मृत पाया गया। यह घटना टीवी होस्ट Conan O’Brien द्वारा आयोजित एक हॉलिडे पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद हुई। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि दोनों की मौत ‘multiple sharp force injuries’ के कारण हुई है।
पार्टी में मौजूद कई सूत्रों ने बताया कि Rob Reiner और उनके बेटे Nick Reiner के बीच भयंकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इतना तेज और हिंसक था कि पार्टी में मौजूद मेहमानों को हस्तक्षेप करना पड़ा। एक अंदरूनी सूत्र ने डेली मेल को बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया था कि कुछ मेहमान पुलिस को बुलाना चाहते थे।
हालांकि, पार्टी के मेजबान Conan O’Brien ने स्थिति को संभाला। सूत्र के अनुसार, Conan ने कहा, ‘यह मेरा घर है, मेरी पार्टी है, मैं पुलिस को नहीं बुला रहा हूं।’ उन्होंने मेहमानों को पुलिस को फोन करने से रोक दिया। कुछ मेहमानों ने Nick Reiner के व्यवहार को ‘अजीब’ और ‘परेशान करने वाला’ बताया। एक सूत्र ने बताया कि Nick Reiner पार्टी में लोगों से बार-बार पूछ रहा था कि क्या वे प्रसिद्ध हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के दौरान Rob Reiner ने अपने दोस्तों से अपने बेटे के बारे में डर व्यक्त किया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह ‘भयभीत’ महसूस कर रहे हैं और उन्हें डर है कि Nick उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।
Rob और Michele Reiner के बच्चों, Jake और Romy Reiner ने एक बयान जारी कर कहा कि वे ‘अकल्पनीय दर्द’ से गुजर रहे हैं और इसे ‘भयानक और विनाशकारी क्षति’ बताया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता सिर्फ उनके माता-पिता नहीं थे, बल्कि उनके ‘सबसे अच्छे दोस्त’ अच्छे दोस्त थे।
