Avatar 3 box office collection: पहले दिन 500 करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को मिल सकती है कड़ी टक्कर
हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ (Avatar 3) ने 19 दिसंबर को वैश्विक सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है। यह कलेक्शन हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड है।
‘अवतार 3’ की यह जबरदस्त शुरुआत रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए वैश्विक बाजार में एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ अमेरिका और अन्य विदेशी बाजारों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन ‘अवतार 3’ के आने से ‘धुरंधर’ के शोज और स्क्रीन्स कम हो सकते हैं। इससे ‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर सीधा असर पड़ेगा और उसका रिकॉर्ड तोड़ने का सपना अधूरा रह सकता है।
भारत में भी ‘अवतार 3’ को शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन पहले दिन 19 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 23.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
