Pulp Fiction अभिनेता Peter Greene की मौत की जांच जारी, शरीर पर मिले चोट के निशान
हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पीटर ग्रीन (Peter Greene) का निधन हो गया है। वह न्यूयॉर्क शहर में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं। उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभिनेता के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे उनकी मौत को लेकर रहस्य गहरा गया है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने फिलहाल हत्या या ड्रग्स ओवरडोज सहित किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है। मेडिकल परीक्षक मौत के कारण और तरीके का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।
पीटर ग्रीन का शव पिछले शुक्रवार को तब मिला जब पुलिस ने पड़ोसियों की शिकायत पर वेलफेयर चेक किया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से अपार्टमेंट के अंदर से तेज संगीत की आवाज आ रही थी, लेकिन पीटर ग्रीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने बिल्डिंग प्रबंधन को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने ताला तोड़ने वाले की मदद से अपार्टमेंट में प्रवेश किया और ग्रीन को लिविंग रूम में मृत पाया।
60 वर्षीय पीटर ग्रीन हॉलीवुड में अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ‘पल्प फिक्शन’ (Pulp Fiction) और ‘द मास्क’ (The Mask) जैसी कई बड़ी और सफल फिल्मों में काम किया था। उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में ‘ब्लू स्ट्रीक’, ‘जजमेंट नाइट’, ‘लॉस ऑफ ग्रेविटी’ और ‘द कॉन्टिनेंटल फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक’ जैसे शो शामिल हैं। उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत और Peter Greene death की खबर से मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसक उनके प्रशंसक सदमे में हैं।
