IND vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान, लेकिन अगली ही गेंद पर हुए आउट; आयुष म्हात्रे ने संभाला मोर्चा
By
Dec 14, 2025
अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला चल रहा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत में ही एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन मोहम्मद सैयाम ने उनका कैच छोड़ दिया। यह जीवनदान सूर्यवंशी के लिए ज्यादा देर तक नहीं चला। अगली ही गेंद पर, उन्होंने फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और इस बार मोहम्मद सैयाम ने कोई गलती नहीं की और सीधा कैच लपक लिया। सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के बाद पाकिस्तान की टीम जश्न में डूब गई।
हालांकि, दूसरे छोर पर कप्तान आयुष म्हात्रे ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाकर टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया है। भारत ने 6 ओवर के भीतर ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
अगली खबरें
मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा
सबको चौंकाया! बिहार के नितिन नवीन को मिली बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
‘मेरा खून खौल गया… ‘Adivi Sesh ने धुरंधर के बारे में कह दी ऐसी बात, आदित्य धर ने दिया जवाब
नोएडा में प्रदूषण का ‘ग्रेप 4’ कहर: AQI 400 पार होते ही इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य
