0

मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’

By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर के मोतीझील पुल के नीचे स्थित पार्किंग स्थल से शुल्क की वसूली करने वाले नगर निगम द्वारा बहाल ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया है। ठेकेदार ने नगर निगम पर पार्किंग स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।

ठेकेदार सातू कुमार ने 42.12 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए मोतीझील पार्किंग स्थल से शुल्क वसूली का ठेका लिया था। ठेकेदार द्वारा अब तक नगर निगम को 28.08 लाख रुपये दिया जा चुका है।

नगर आयुक्त ने हाल ही में ठेकेदार को पार्किंग स्थल में अतिक्रमण होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद ठेकेदार ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने नगर आयुक्त को पार्किंग स्थल से शुल्क वसूली में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी।

इसके बाद नगर निगम और प्रशासन के द्वारा 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने का मुहिम भी चलाया गया था, लेकिन उसके बावजूद पूर्व की तरह ही वहां कपड़े एवं मोबाइल की दुकान लग रही है।

ठेकेदार ने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि दुकानदार को नगर निगम और प्रशासन का कोई भय नहीं है और हमारे बार-बार मना करने पर वे मान नहीं रहे। दो सौ से भी ज्यादा दुकानदार होने के कारण मेरे लिए उनको उक्त पार्किंग स्थल से हटाना संभव नहीं है। इस परिस्थिति में मेरा पार्किंग स्थल से वसूली करना संभव नहीं है। इसलिए मैं यह टेंडर छोड़ता हूं। अपने पत्र के माध्यम से ठेकेदार ने सुरक्षित जमा राशि 2.32 लाख रुपये वापस करने की मांग की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लीची किसानों के लिए बुरी खबर: मिलीबग कीट से फसल को खतरा, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर

मुजफ्फरपुर में लीची के बागों पर मिलीबग कीट का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह कीट आम के बागों को प्रभावित करने के बाद...
By Dec 10, 2025

बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव: लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू, B.Tech फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को भी मंजूरी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। एलएलबी और प्री-लॉ कोर्स में लागू होने वाले सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयार किए गए ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को एकेडमिक काउंसिल...
By Dec 10, 2025

शर्मनाक! बिहार के स्कूल में छात्रों से शौचालय के लिए पानी मंगवाते शिक्षक, मिड डे मील में भी घोटाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही और कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों से शौचालय के लिए बाल्टी में पानी...
By Dec 10, 2025

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची, कानपुर में थी मां; ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को कानपुर और...
By Dec 10, 2025

ममता शर्मसार! बिहार में जन्म देने से पहले ही मां ने कर दिया नवजात का सौदा, आशा बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत गांव में एक मां ने एक मां ने मानवता को शर्मसार कर दिया। रानी देवी नामक महिला ने अपने नवजात पुत्र को जन्म देने से पहले ही...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर नगर टोंक पर सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टर-मरीज स्वजन विवाद: DM ने लिया कड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (SKMCH) में डाक्टरों और मरीजों के स्वजन के बीच आपसी सद्भाव और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधाओं में...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर: 62 नए कॉलेजों के लिए आवेदन, क्या बदलेगी छात्रों की किस्मत?

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र में कालेजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक स्तरीय महाविद्यालयों के संबंधन से संबंधित प्रस्तावों के लिए अब तक 62 महाविद्यालयों ने राज्य सरकार...
By Dec 10, 2025

साझा करें