0

कानपुर के गौरव खन्ना ने जीता Bigg Boss 19 का खिताब, मृदुल संग निभाया भाई का रिश्ता

By Dec 10, 2025

कानपुर के गौरव खन्ना ने जो सपना देखा उसे सच कर दिखाया। देश के सबसे बड़े रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने बाजी मारी। टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna Winner) ने रिश्तों को बखूबी निभाया। उन्होंने इटावा के मृदुल तिवारी को छोटे भाई का प्यार दिया। तभी तो विनर होने के बाद सबसे पहले मृदुल को स्टेज पर ही गले लगा लिया।

बता दें कि बिग बॉस में हमेशा गौरव खन्ना मृदुल को अपना छोटा भाई कहते थे। बाहर आने के बाद मृदुल ने भी गौरव खन्ना का खुलकर सपोर्ट किया। तभी गौरव खन्ना के विजेता बनते हुए गौरव के गले लगते हुए मृदुल की आंखों में आंसू आ गए थे।

गौरव खन्ना कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। पिता निर्यात कारोबारी रहे विनोद खन्ना व माता शशि खन्ना के बेटे गौरव ने 12वीं तक की पढ़ाई सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, कैंट से की। वो स्कूल के 2000 बैच के पूर्व छात्र हैं। पीपीएन डिग्री कालेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो एमबीए करने के लिए मुंबई गए। वहां पर पढ़ाई के साथ ही मार्केटिंग की नौकरी की। फिर अभिनय की दुनिया में नाम कमाने का फैसला लिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

800 करोड़ की क्रिप्टो ठगी का मास्टरमाइंड: रवीन्द्र नाथ सोनी के डिजिटल लॉकर से खुला अंतरराष्ट्रीय जाल

निवेश के नाम पर अरबों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के मालवीय विहार निवासी रवीन्द्र नाथ सोनी को लेकर पुलिस की जांच में रोजाना नए राजफाश हो रहे हैं। पीड़ितों से बातचीत के...
By Dec 10, 2025

यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर 5 लाख मतदाता ‘लापता’, चुनाव से पहले बड़ा सवाल

कानपुर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। भाजपा उत्तर और दक्षिण जिलों के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों पर लगभग 5 लाख मतदाता 'लापता' पाए...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: कानपुर एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान

कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानों में लगातार चौथे दिन संकट जारी रहा। रविवार को मुंबई की उड़ान निरस्त रही, जबकि दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें समय से आईं और गईं। हालांकि,...
By Dec 10, 2025

कर्ज और अवसाद ने ली जान! कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर में एक रेस्टोरेंट मालिक ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आर्यनगर निवासी 54 वर्षीय आशीष अग्रवाल माल रोड पर 'आमची मुंबई' नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे। देर रात उन्होंने अपने...
By Dec 10, 2025

कानपुर एयरपोर्ट पर काली फिल्म लगी संदिग्ध कार पकड़ी गई, जांच में 5 नंबर प्लेट मिलीं; पुलिस के उड़े होश

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक काली फिल्म लगी कार तेज रफ्तार से टर्मिनल की ओर बढ़ने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को घेराबंदी...
By Dec 10, 2025

हैदराबाद की कंपनी ने कानपुर के परिवार से की 42 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कानपुर के बिरहाना रोड निवासी केशव बाजपेई ने फीलखाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले साल उन्होंने अपने पिता सुनील बाजपेई, पत्नी मधु और बहन मानसी के साथ मिलकर हैदराबाद तेलंगाना के...
By Dec 10, 2025

कानपुर मंडी भाव में हलचल: 4 दिसंबर को गेहूं, दालों के दाम में उतार-चढ़ाव, देखें ताजा रेट लिस्ट

कानपुर मंडी में गुरुवार को थोक भावों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। अनाज, दलहन, तेल-तिलहन और सराफा बाजार में कहीं तेजी तो कहीं नरमी का रुख रहा। व्यापारियों के अनुसार, मंडियों में आवक सामान्य...
By Dec 10, 2025

पैरालिसिस से जूझ रहे किसान की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई आग बनी काल

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में 55 वर्षीय किसान रज्जन शर्मा की जिंदा जलकर मौत हो गई। रज्जन शर्मा अविवाहित थे...
By Dec 10, 2025

साझा करें