कानपुर एयरपोर्ट पर काली फिल्म लगी संदिग्ध कार पकड़ी गई, जांच में 5 नंबर प्लेट मिलीं; पुलिस के उड़े होश
By
Dec 10, 2025
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक काली फिल्म लगी कार तेज रफ्तार से टर्मिनल की ओर बढ़ने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को घेराबंदी कर रोक लिया। कार की गहनता से जांच की गई, जिसमें एक ही नंबर की पांच मोडिफाई नंबर प्लेटें मिलीं। यह देखकर सुरक्षाकर्मी और पुलिस हैरान रह गए।
कार सवार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे एक रिश्तेदार को लेने आए थे और उन्होंने शौक के लिए कार को मॉडिफाई कराया है। हालांकि, एयरपोर्ट पर तेज रफ्तार से घुसने और एक ही नंबर की कई प्लेटें रखने का कारण किसी के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
अगली खबरें
