दरभंगा एयरपोर्ट से सफर करना हुआ ‘सजा’, टिकट के दाम आसमान पर; यात्रियों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ
दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को टिकटों का बढ़ते दाम एक बार फिर चौंकाने लगा है। लगातार उड़ान संख्या में कमी आने की वजह से विभिन्न शहरों के टिकटों का दाम चरम सीमा को पार कर दिया है। इसका खामियाजा यहां से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। जो हाल त्योहार नजदीक आने पर रहता है, वैसा ही नौबत त्योहार के बाद अन्य दिनों में निरंतर बढ़त दिखा जा रहा है। यह स्थिति किसी एक शहर के टिकट दाम में नहीं है, बल्कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद सहित चारों महानगरों के बीच संचालित होनेवाली इंडिगो, स्पाइसजेट और अकाशा एयरलाइंस कंपनी के विमान में बनी हुई है।
सर्वाधिक बढ़त स्पाइसजेट कंपनी में देखा जा सकता है। छह दिसंबर से दस दिसंबर के बीच मुंबई से दरभंगा तक की हवाई सफर करने पर स्पाइसजेट कंपनी के विमान में एक टिकट खरीदने पर सात हजार से लेकर 37,703 रुपया लगाकर सफर करना पड़ रहा है। इंडिगो में 7,410 रुपया लग रहा है, जबकि अकाशा के विमान में एक टिकट खरीदने पर पांच से दस हजार रुपया के बीच खर्च किया जा रहा है। वापसी में दरभंगा और मुंबई के बीच स्पाइसजेट कंपनी के विमान में एक टिकट खरीदने पर 13,488 से 23,096 रुपया लग रहे हैं। अकाशा और इंडिगो में एक टिकट खरीदने पर 13,488 और 14,120 रुपया से लेकर 18,215 और 18,871 रुपया के बीच है।
दिल्ली और दरभंगा हवाई मार्ग पर भी यात्रियों को टिकट के दाम चौंका रहे हैं। स्पाइसजेट कंपनी के विमान में एक टिकट खरीदने पर सात हजार रुपया से लेकर 34,413 के बीच यात्रियों से वसूल हो रहा है। अकाशा में एक टिकट का दाम सात हजार रुपया से लेकर 20,317 रुपया रखा गया है। इंडिगो के विमान में एक टिकट पर सात हजार से लेकर 11,945 रुपया में टिकट की खरीदारी हो रही है।
हैदराबाद और दरभंगा हवाई मार्ग पर इंडिगो के विमान में एक टिकट खरीदने पर छह से आठ हजार रुपया तक में एक टिकट उपलब्ध है। वापसी में हवाई सफर कर जानेवाले यात्रियों से एक टिकट बुक कराने में 10,618 से लेकर 24,950 रुपया खर्च करना पड़ रहा है। कोलकाता और दरभंगा हवाई मार्ग पर इंडिगो के विमान में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को एक टिकट खरीदने में तीन से पांच हजार रुपया के बीच उपलब्ध हो रहा है, जबकि वापसी में इसी हवाई मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को एक टिकट पर सात हजार से लेकर 17,580 रुपया खर्च करना पड़ रहा है।
दरभंगा में ईएनटी विशेषज्ञों का महाकुंभ संपन्न, आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
सरकारी खरीद में देरी, बिचौलियों की चांदी: दरभंगा का 80% धान दूसरे राज्यों में बिक रहा
दरभंगा की जूनियर वालीबॉल टीम का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 24 खिलाड़ियों का हुआ चुनाव
ड्रेस के नाम पर बच्चों से वसूली का आरोप, दरभंगा में प्रधानाध्यापक के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा
दरभंगा एयरपोर्ट पर हंगामा: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें वजह
दरभंगा में कोचिंग शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्रा से दुष्कर्म कर छोड़ा बेहोश; इलाके में सनसनी
‘स्वर्ण वैदेही’ मखाना: दरभंगा अनुसंधान केंद्र ने किसानों की आय दोगुनी कर कैसे बदली मिथिला की तस्वीर?
बिहार के किसानों के लिए नई राह: जलजमाव वाले खेतों में अब कौन सी फसल लाएगी खुशहाली?
