0

व्हाइट हाउस ने ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘डोनाल्ड जे ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’

By Dec 10, 2025

व्हाइट हाउस ने ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड जे ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप का नाम वाशिंगटन डीसी में यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के बाहर ठीक उसी जगह पर लिखा गया है, जहां गुरुवार को वे रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपतियों की मेजबानी करेंगे।

दरअसल, यह कदम साल की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन के विवादित कब्जे के बाद आया है, जब कर्मचारियों को हटाकर अपना नेतृत्व थोपने की कोशिश की गई थी। संघीय न्यायाधीश ने इसे ‘सत्ता का घोर अतिक्रमण’ बताते हुए’ बताते हुए रोका था।

व्हाइट हाउस द्वारा ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड जे ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ करने के निर्णय के बारे में जब पूछा गया तो व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि अमेरिकी शांति संस्थान का नाम राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस, जिसका नाम एक ऐसे राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है, जिसने एक साल से भी कम समय में आठ युद्ध समाप्त कर दिए, एक सशक्त अनुस्मारक के रूप में खड़ा होगा कि एक मजबूत नेतृत्व वैश्विक स्थिरता के लिए क्या हासिल कर सकता है। बधाई हो, दुनिया!

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस कदम का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप को इतिहास शांति के राष्ट्रपति के रूप में याद रखेगा। अब समय आ गया है कि हमारा विदेश विभाग भी यही दिखाए।”

गौरतलब है कि ट्रंप का यह दावा जिसमें वे दुनिया के 8 युद्ध को समाप्त करने का क्रेडिट लेते हैं, पूरी तरह से विवादित है। क्योंकि, ट्रंप जिन संघर्षों के समाप्त होने का दावा करते हैं, उनमें इजराइल-हमास संघर्ष भी शामिल है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें: अर्थव्यवस्था पर निराशा से अमेरिकी रेटिंग में भारी गिरावट

अमेरिकियों की बढ़ती आर्थिक चिंताओं के बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अनुमोदन रेटिंग पिछले कुछ हफ्तों में गिरी है। ट्रंप को राजनीतिक हलकों में असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उनके...
By Dec 10, 2025

US ने G20 से दक्षिण अफ्रीका को क्यों किया बाहर? विदेश मंत्री ने बताया ‘द्वेष और विभाजन’ का एजेंडा

अमेरिका ने 2026 में मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत एक बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए 'न्यू जी20' ढांचे को पेश किया है। इस नए स्वरूप में पोलैंड को...
By Dec 10, 2025

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: H1-B वीजा के लिए अब सोशल मीडिया प्रोफाइल होगी सार्वजनिक

अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजा आवेदकों और उनपर आश्रित एच-4 वीजा धारकों की स्क्री¨नग और जांच का विस्तार किया है। उन्हें अपने सभी इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल की गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया...
By Dec 10, 2025

H-1B और H-4 वीजा धारकों के लिए अमेरिका का नया फरमान, 15 दिसंबर से लागू होगा सोशल मीडिया स्क्रीनिंग नियम

अमेरिका ने H-1B वीजा और उनके H-4 डिपेंडेंट्स के लिए स्क्रीनिंग और वेटिंग के तरीकों को बढ़ा दिया है। नए आदेश के तहत एप्लीकेंट्स को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक...
By Dec 10, 2025

साझा करें