0

ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें: अर्थव्यवस्था पर निराशा से अमेरिकी रेटिंग में भारी गिरावट

By Dec 10, 2025

अमेरिकियों की बढ़ती आर्थिक चिंताओं के बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अनुमोदन रेटिंग पिछले कुछ हफ्तों में गिरी है। ट्रंप को राजनीतिक हलकों में असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उनके कुछ लंबे समय के सहयोगियों ने भी शिकायतें की हैं और प्रशासन से आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। लोगों ने वर्तमान अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर निराशा व्यक्त की है।

तीन-चौथाई अमेरिकियों ने कहा कि एक साल में उनके किराने के सामान की लागत बढ़ गई है। हाल के हफ्तों में राष्ट्रपति के कार्य प्रदर्शन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण में गिरावट आई है, जिससे उनकी अनुमोदन रेटिंग 14 प्रतिशत अंक नीचे चली गई है। ट्रंप की रेटिंग को प्रभावित करने वाले शीर्ष मुद्दों अर्थव्यवस्था और आव्रजन पर नजर डालने से हालिया गिरावट की झलक मिलती है।

राष्ट्रपति आव्रजन से निपटने के अपने तरीके को लेकर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। देश भर में व्यापक आव्रजन कार्रवाई के बावजूद उनकी रेटिंग स्थिर रही। हालांकि, अर्थव्यवस्था के मामले में राष्ट्रपति की रेटिंग लगातार गिर रही है। विभिन्न सर्वेक्षणों में मतदाताओं ने अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर निराशा व्यक्त की।

फॉक्स न्यूज के सर्वेक्षण में अधिकांश मतदाताओं ने कहा कि उन्हें ट्रंप की अर्थव्यवस्था से नुकसान हुआ है। माक्र्वेट यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल के सर्वेक्षण के अनुसार, बड़ी संख्या में अमेरिकियों ने कहा कि एक साल के दौरान किराने के सामान की लागत बढ़ी है।

इप्सोस के एक सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 26 प्रतिशत ने कहा कि ट्रंप जीवन-यापन की लागत को नियंत्रित करने में अच्छा काम कर रहे हैं। सर्वे पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि प्रशासन अमेरिकी लोगों को आर्थिक राहत देने के लिए काम कर रहा है। अभी और काम करना बाकी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

US ने G20 से दक्षिण अफ्रीका को क्यों किया बाहर? विदेश मंत्री ने बताया ‘द्वेष और विभाजन’ का एजेंडा

अमेरिका ने 2026 में मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत एक बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए 'न्यू जी20' ढांचे को पेश किया है। इस नए स्वरूप में पोलैंड को...
By Dec 10, 2025

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: H1-B वीजा के लिए अब सोशल मीडिया प्रोफाइल होगी सार्वजनिक

अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजा आवेदकों और उनपर आश्रित एच-4 वीजा धारकों की स्क्री¨नग और जांच का विस्तार किया है। उन्हें अपने सभी इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल की गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया...
By Dec 10, 2025

H-1B और H-4 वीजा धारकों के लिए अमेरिका का नया फरमान, 15 दिसंबर से लागू होगा सोशल मीडिया स्क्रीनिंग नियम

अमेरिका ने H-1B वीजा और उनके H-4 डिपेंडेंट्स के लिए स्क्रीनिंग और वेटिंग के तरीकों को बढ़ा दिया है। नए आदेश के तहत एप्लीकेंट्स को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक...
By Dec 10, 2025

व्हाइट हाउस ने ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘डोनाल्ड जे ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’

व्हाइट हाउस ने 'यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' का नाम बदलकर 'डोनाल्ड जे ट्रम्प इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप का नाम वाशिंगटन डीसी में यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के बाहर ठीक उसी...
By Dec 10, 2025

साझा करें