यात्री ध्यान दें! गोरखपुर-छपरा पैसेंजर ट्रेन इन तारीखों पर रहेगी रद्द, यात्रा से पहले जान लें नया शेड्यूल
By
Dec 10, 2025
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते विभिन्न तिथियों में कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, 07, 10, 13 एवं 16 दिसम्बर को चलने वाली 55056/55055 नंबर की गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी।
मैरवा यार्ड में निर्माण कार्य और देवरिया स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के कारण यह बदलाव किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। शहीद, बाघ, गोमतीनगर-कामाख्या व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी नियंत्रित होकर चलाई जाएंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के संचालन की स्थिति की जांच कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अगली खबरें
गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान
गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा
IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें
गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत
जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
