गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ युवकों ने पहले किशोर के साथ कुकर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला 10 दिनों तक चलता रहा, जहां एक के बाद एक चार युवकों ने वीडियो के दम पर किशोर का यौन शोषण किया।
पीड़ित किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 दिन पहले गांव का एक युवक उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान एक अन्य युवक ने दूर से ही घटना का वीडियो बना लिया। अगले दिन, वीडियो बनाने वाले युवक ने भी उसे ब्लैकमेल कर कुकर्म किया। इसके बाद उसने यह वीडियो गांव के दो अन्य युवकों को दे दिया।
इन दोनों युवकों ने भी वीडियो दिखाकर किशोर को डराया-धमकाया और उसके साथ कुकर्म किया। 10 दिनों तक लगातार चार युवकों की प्रताड़ना और शोषण से तंग आकर किशोर ने हिम्मत जुटाई। वह अपने एक परिचित के साथ मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोर की बात सुनकर तत्काल जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान
गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा
IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें
जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
UP में Smart Prepaid Meter से 300 से ज्यादा विद्युत सखियों की कमाई पर संकट, विभाग कर रहा मंथन
