IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें
इंडिगो संकट का असर रोडवेज पर भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने से बसें कम पड़ गईं। गोरखपुर परिवहन निगम प्रशासन को गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से दोगुना बसें चलानी पड़ीं। शाम को भीड़ बढ़ने पर ठूठीबारी-कानपुर बस को गोरखपुर में रोककर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
गोरखपुर परिक्षेत्र से रोजाना 16 से 18 बसों की जगह 32 से 36 बसें चलाई गईं, जिसमें गोरखपुर स्टेशन से ही चार अतिरिक्त समेत कुल आठ बसें रवाना हुईं। इसमें एक नई एसी जनरथ बस भी चलाई गई। परिवहन निगम दिल्ली के लिए अतिरिक्त बस चलाने की व्यवस्था करने में जुट गया है। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र ने बताया कि शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। बस स्टेशन से चार की जगह आठ बसें चलाई गईं।
दिल्ली के यात्रियों की मांग को देखते हुए अब गोरखपुर स्टेशन से प्रत्येक दिन दोपहर बाद तीन बजे से एसी जनरथ बस चलाई जाएगी। जो 12 घंटे में दिल्ली पहुंचा देगी। दरअसल, अचानक फ्लाइटें रद हो जाने के बाद दिल्ली जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नौकरी पेशा और व्यवसायी दिल्ली जाने के लिए परेशान हैं। लोग ट्रेनों की तरफ भाग रहे हैं, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लग रही। लोग किसी तरह दिल्ली पहुंचना चाह रहे हैं। रविवार को जाने वाली क्लोन स्पेशल भी भर गई है। यद्यपि, सोमवार को दिल्ली जाने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन अभी भी खाली है।
गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान
गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा
गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत
जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
UP में Smart Prepaid Meter से 300 से ज्यादा विद्युत सखियों की कमाई पर संकट, विभाग कर रहा मंथन
