0

इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट

By Dec 10, 2025

गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में अचानक आई बाधा के कारण बड़ी संख्या में यात्री अब ट्रेनों की तरफ भाग रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल है। प्रमुख ट्रेनों में टिकटों के लिए मारामारी मची हुई है और वेटिंग लिस्ट 250 के पार पहुंच चुकी है।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने क्लोन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन बुकिंग शुरू होते ही ये ट्रेनें भी फुल हो गईं। रविवार को चलने वाली 05591 नंबर की क्लोन एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 29 तक पहुंच गई है। हालांकि, सोमवार को आनंदविहार जाने वाली क्लोन ट्रेन में अभी भी 562 बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।

प्रमुख ट्रेनों की स्थिति बेहद खराब है। 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस के एसी थर्ड में 250 से अधिक वेटिंग है, जबकि एसी फर्स्ट, एसी टू और स्लीपर में 14 दिसंबर तक ‘नो रूम’ की स्थिति है। 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस में भी यही हाल है।

कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर यात्री जनरल टिकटों की तरफ भाग रहे हैं, लेकिन वहां भी धक्कामुक्की का माहौल है। रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं और कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। महिला, बुजुर्ग और बच्चे सभी परेशान हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर और अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान

गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। जिले में 5 लाख 16 हजार संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में अब तक 1...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन

गोरखपुर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को धूप निकली, लेकिन गलन का असर पूरे दिन महसूस किया गया। दोपहर बाद सूरज थोड़ा तेज हुआ, पर उत्तरी पछुआ हवा के कारण गलन का असर...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा

गोरखपुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से शहरवासी परेशान हैं। नगर निगम द्वारा गुलरिहा के अमवा इलाके में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया गया था, ताकि कुत्तों की...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें

इंडिगो संकट का असर रोडवेज पर भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने से बसें कम पड़ गईं। गोरखपुर परिवहन निगम प्रशासन को गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ युवकों ने पहले किशोर के साथ कुकर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल...
By Dec 10, 2025

जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर में भूमि हड़पने के लिए एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मृत व्यक्तियों को ‘ज़िंदा’ दिखाकर उनके नाम से नोटिस और आदेश जारी करा लिए। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में देरी का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई की उड़ानें तय समय पर नहीं पहुंचीं, जबकि हैदराबाद की उड़ान को परिचालन कारणों से...
By Dec 10, 2025

UP में Smart Prepaid Meter से 300 से ज्यादा विद्युत सखियों की कमाई पर संकट, विभाग कर रहा मंथन

गोरखपुर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद से विद्युत सखियों की कमाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में 314 विद्युत सखियां काम कर रही...
By Dec 10, 2025

साझा करें