Volkswagen की इन कारों पर मिल रही है 3 लाख रुपये तक की छूट, खरीदने का शानदार मौका!
वाहन निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से दिसंबर 2025 के दौरान अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। फॉक्सवैगन की ओर से किस गाड़ी पर इस महीने के दौरान किस तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं, हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
फॉक्सवैगन की ओर से तिगुआन आर लाइन को एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर सबसे ज्यादा बचत का मौका मिल रहा है। फॉक्सवैगन तिगुआन आर लाइन पर अधिकतम तीन लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसमें कैश डिस्काउंट के तौर पर दो लाख रुपये, लायल्टी और एक्सचेंज बोनस के तौर पर 50-50 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। फॉक्सवैगन की इस फ्लैगशिप एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 45.73 लाख रुपये है।
फॉक्सवैगन की ओर से ताइगुन एसयूवी पर भी इस महीने लाखों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को दिसंबर में खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। ताइगुन एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 11.39 लाख रुपये से शुरू हो रही है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.15 लाख रुपये है।
निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में वर्टुस की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम 1.56 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह बचत इसके एक लीटर टीएसआई लाइनअप पर दी जा रही है। इसके टॉपलाइन वेरिएंट्स पर इस महीने 1.50 लाख रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं इसके हाईलाइन प्लस वेरिएंट्स पर अधिकतम 80 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। इस सेडान कार की एक्स शोरूम कीमत 11.16 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.73 लाख रुपये है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
