गुरु तेग बहादुर जयंती पर RSS ने कराया कबड्डी महासंग्राम, 235 युवाओं ने दिखाया दम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर विद्यार्थी कार्य विभाग ने गुरु तेग बहादुर जयंती पर केशव भवन पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें महानगर की दसों नगर इकाइ एवं प्रमुख कॉलेजों से आए प्रतिभागियों की 29 टीमों में 235 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक पारस पार्थ ने कहा कि युवाओं को धर्मग्रंथ पढ़ने के साथ प्रतिदिन एक घंटे खेलकूद के लिए अवश्य देना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। कबड्डी से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्मरक्षा के लिए बचपन से कई युद्ध लड़े एवं 1675 में चांदनी चौक दिल्ली में औरंगजेब के अत्याचारों के विरुद्ध प्राण बलिदान कर दिए।
अध्यक्षता प्रियांशु कौशिक ने की। संचालन करते महानगर सह विद्यार्थी प्रमुख ने कहा कि इसमें श्रीजी बाबा स्कूल, बाबू दाऊदयाल कॉलेज, कृष्णचंद्र गांधी विद्या मंदिर, मदनमोहन कलावती, ऋषिकुल इंटरनेशनल, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, चंपा बाल मंदिर, नाइन इन नाइन टाइगर्स सहित सभी नगर इकाईयों ने भाग लिया। इसमें जनहित एकेडमी मसानी विजेता एवं शिवा शाखा टीम उप विजेता रही। इसमें विभाग प्रचार प्रमुख कमल कौशिक, महानगर सेवा प्रमुख जगदीश, बौद्धिक प्रमुख संजय, विद्यार्थी प्रचारक अजय, महानगर विद्यार्थी प्रमुख पवन, कृष्ण भाग विद्यार्थी प्रमुख निशांत, भाग कार्यवाह अजय सर्राफ, भाग प्रचारक रोहताश, शुभ सक्सेना, कान्हा, संदीप शर्मा आदि रहे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं
मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर
डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद
श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व
गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन
बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग
