0

सिवान: कलयुगी बेटे ने ईंट से मारकर की मां की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार

By Dec 9, 2025

सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव में शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने अपनी मां को ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। मृतका की पहचान चंपा देवी (50) के रूप में हुई है, जबकि आरोपित उसका पुत्र संदीप कुमार शर्मा है।

बताया जाता है कि मां चंपा देवी घर में काम कर रही थी तभी संदीप घर में पहुंचा और अचानक उन पर ईंट से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, संदीप वहां से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी संदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सिवान की मिनी पटेल ने ग्रैपलिंग में रचा इतिहास, 20 स्वर्ण के साथ बनीं बिहार की नई स्टार

सिवान जिले के नवादा गांव की मिनी कुमारी पटेल ने ग्रैपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। 2019 से 2025 तक उन्होंने 20 स्वर्ण पदक जीते हैं। संवादसूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। सिवान...
By Dec 9, 2025

सिवान से वाराणसी का सफर होगा आसान, 28 की जगह 47 पिलर पर बनेगा पुल; 100 KM कम होगी दूरी

बिहार के सिवान और यूपी के चांदपुर के बीच सरयू नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में बड़ा बदलाव किया गया है। यह परियोजना पिछले आठ वर्षों से अधूरी है, जिसका मुख्य कारण सरयू...
By Dec 9, 2025

सिवान में बेखौफ बदमाशों का तांडव, 60 लाख के गहने लूटे; पास में खड़ी रही पुलिस की गश्त गाड़ी

बिहार के सिवान जिले में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकर बाजार में दो बाइक पर सवार छह...
By Dec 9, 2025

सिवान में दरिंदगी: शादी का झांसा देकर किशोरी को आर्केस्ट्रा वालों के हवाले किया, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित रोहित यादव ने शादी का झूठा वादा कर किशोरी को अपने जाल में फंसाया।...
By Dec 9, 2025

बिहार में आवारा कुत्तों का होगा इंतजाम: बनेंगे डॉग पाउंड और फीडिंग पॉइंट, नसबंदी और टीकाकरण के भी निर्देश

सिवान जिले के नगर निकायों में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत, शहर में डॉग पाउंड (कुत्तों के आश्रय स्थल) और प्रत्येक वार्ड में...
By Dec 9, 2025

साझा करें