नरेला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, युवती की दर्दनाक मौत
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 21 वर्षीय युवती ज्योति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में छह माह की एक बच्ची सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5.14 बजे नरेला–बवाना रोड पर घोघा क्रासिंग के पास हुआ। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे सभी घायलों, जिनमें एक छह माह की बच्ची भी शामिल थी, को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती ज्योति को मृत घोषित कर दिया।
घायलों को पीतमपुरा स्थित सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य थे। वे दिल्ली में एक समारोह में शामिल होने के बाद सोनीपत के खरखौदा लौट रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण कार चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
मृतक युवती ज्योति सोनीपत के कुंडली स्थित हलालपुर की रहने वाली थी। अन्य घायलों में प्रशांत और अमित के अलावा अमित की पत्नी, एक अन्य महिला और छह माह की बच्ची शामिल हैं। बच्ची और एक अन्य महिला की पहचान की जानी बाकी है। पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह के भतीजे बनकर ठगी करने वाले आरोपी को SC से मिली जमानत
संसदीय समितियों को विधेयकों पर रिपोर्ट के लिए मिला अतिरिक्त समय, विपक्ष का हंगामा जारी
लोकसभा में एसआईआर पर घमासान, शीतकालीन सत्र की शुरुआत ही हंगामेदार
दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.7 डिग्री पर पहुंचा
कांग्रेस की महारैली: भीड़ जुटाना जिलाध्यक्षों के लिए बड़ी चुनौती, 4 दिसंबर को अहम बैठक
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेजर मोहित शर्मा के परिवार की अर्ज़ी ठुकराई, फिल्म की मंज़ूरी पर परिवार की चिंताओं पर विचार का निर्देश
दिल्ली-एनसीआर फिर बना ‘गैस चैंबर’, AQI 350 पार; स्मॉग का खतरा बढ़ा
दिल्ली हवाई अड्डे के पास उड़ानों में जीपीएस स्पूफिंग, सरकार ने संसद में पुष्टि की
