योगी का वार: ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ से ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ तक, पिछली सरकारों पर तीखा हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ के रूप में होती थी, लेकिन उनकी सरकार ने इस छवि को पूरी तरह बदल दिया है। नोएडा के सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ की पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दस साल पहले प्रदेश में गरीबों के लिए इलाज कराना एक अत्यंत कठिन कार्य होता था। किसी गंभीर बीमारी, जैसे कैंसर या लीवर में संक्रमण, के लिए लोगों को अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ती थी और गहने गिरवी रखने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार के लिए ‘स्वास्थ्य प्राथमिकता’ एक गारंटी है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रतिवर्ष 1300 करोड़ रुपये गरीबों के स्वास्थ्य उपचार के लिए आवंटित किए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जनआरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में 50 करोड़ लोगों को प्रति कार्ड पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य उपचार सेवा का लाभ दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी और बसपा का नाम लिए बिना उन पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है। उन्होंने मेदांता समूह की सराहना करते हुए कहा कि यह समूह स्वास्थ्य गुणवत्ता के लिए एक ब्रांड बन गया है।
इस अवसर पर मेदांता अस्पताल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि मेदांता नोएडा उनके मिशन का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अस्पताल बेहतरीन मेडिकल टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी डॉक्टरों को एक ही छत के नीचे लाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अस्पताल दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली टर्शियरी व क्वाटर्नरी केयर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, मजबूत क्लिनिकल टीम और भविष्य के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मेदांता नोएडा, मेडिकल उत्कृष्टता और बेहतर रोगी परिणामों का एक नया मानक स्थापित करेगा। इस दौरान समूह के सीईओ पंकज साहनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
नोएडा में खड़ी कार में लगी भीषण आग, टंकी से रिसाव बना वजह
नोएडा पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 1.46 अरब की ड्रग्स जब्त
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेंगे दो नए फायर स्टेशन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेंगे दो नए फायर स्टेशन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
नोएडा में कंप्रेसर टंकी फटी, 20 मीटर दूर सो रहे व्यक्ति की मौत
नोएडा में वोटर वेरिफिकेशन की रफ्तार धीमी, उर्दू नामों से बीएलओ परेशान
