0

श्रीहनुमान मंदिर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न

By Nov 27, 2025

बाटी के बहुलावन स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गो सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल द्वारा निर्माणाधीन श्रीहनुमान मंदिर का भूमि पूजन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर के महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी ने की, जिसमें विभिन्न संतों, विद्वानों एवं धर्माचार्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि के रूप में अखंड दयाधाम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में श्रीहनुमानजी महाराज की महिमा का बखान करते हुए कहा कि वे बल, बुद्धि, विद्या और भक्ति के असीम सागर हैं। साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंदिर भविष्य में ‘बाटी वाले हनुमानजी’ के नाम से ख्याति प्राप्त करेगा। श्रीशुकाचार्य पीठाधीश्वर डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधि शास्त्री महाराज ने हनुमानजी महाराज को दास्य भक्ति का प्रमुख आचार्य बताया।

भूमि पूजन के पश्चात, सायंकाल बांके बिहारी कॉलोनी, वृंदावन स्थित ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में आचार्य लवदेव चतुर्वेदी एवं आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी द्वारा श्रीराम विवाह महोत्सव का मनमोहक मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, पटुका, प्रसादी और माला भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।

इस शुभ अवसर पर संयोजक कुंजलता चतुर्वेदी, महंत रमणरेती दास महाराज, महंत प्रिया शरण महाराज, महंत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, माधव कृष्ण शास्त्री, अरविन्द चतुर्वेदी, अतुल, आचार्य रामदत्त शास्त्री, कृष्ण केशरवानी, अमित बंसल, विनायक चतुर्वेदी, दाऊजी पण्डित, लक्षण सिंह, रामबाबू, पण्डित राम हरि सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने मंदिर निर्माण के इस पवित्र कार्य में अपना सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मांट-वृंदावन पोंटून पुल शुरू, देवराहा बाबा पुल का काम अधूरा

वृंदावन और मांट को जोड़ने वाला केशी घाट पर यमुना नदी पर बना पोंटून पुल गुरुवार की सुबह से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस पुल के शुरू होने से मांट क्षेत्र...
By Nov 27, 2025

वृंदावन में झूम उठा जंबूरी, धनबाद की छात्राओं ने लोकनृत्य से जीता दिल

लखनऊ उत्तर प्रदेश के वृंदावन योजना में आयोजित 19वें राष्ट्रीय जंबूरी में उस समय समां बंध गया जब झारखंड की बालिका आवासीय विद्यालय की 26 छात्राओं ने अपने लोकनृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।...
By Nov 27, 2025

साझा करें