‘तुम मेरा सुकून हो…’ Ashnoor Kaur से अभिषेक बजाज ने बयां किया दिल का हाल, एविक्शन पर कहा- ‘पर्सनल लगा’
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) से अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) बाहर हो गई हैं। टिकट टू फिनाले टास्क में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को हिट करने के लिए उन्हें सजा के तौर पर एलिमिनेट किया गया। वीकेंड के वार में सलमान खान ने अशनूर कौर को खूब खरी-खोटी सुनाई और फिर उन्हें एलिमिनेट किया।
शो से निकलने के बाद अशनूर ने अपने जिगरी यार और को-कंटेस्टेंट रहे अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) से मुलाकात की। अभिषेक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज व वीडियो शेयर किए हैं। एक क्लिप में अशनूर कहती हैं कि काश वह एक हफ्ते और रुक जातीं। इस पर अभिषेक ने कहा कि कोई बात नहीं।
अभिषेक बजाज ने कैप्शन में अशनूर कौर के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने कहा, “अफरा-तफरी से भरे घर में, तुम मेरे लिए शांति बन गई। एनर्जी वैम्पायर से भरे कमरे में, तुम मेरे लिए एनर्जी चार्जर बन गई। तुम मेरा सुकून थी। तुम हिम्मत के साथ आई, इज्जत से खेली और प्यार के साथ चली गई। हर उस पल के लिए शुक्रगुजार हूं जब हम साथ खड़े थे अशनूर और आज तुम्हारी एग्जिट पर्सनल लगी।”
बता दें कि बिग बॉस 19 के घर में अभिषेक और अशनूर की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। बाहर दोनों के डेटिंग के भी कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना दोस्त बताया।
