Yearly Horoscope 2026: नए साल में किन राशियों की बदलेगी किस्मत, किन्हें मिलेगी सफलता?
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सभी लोगों को यह उम्मीद होती है कि नया साल उनके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल 2026 में कई महत्वपूर्ण ग्रह-गोचर होने जा रहे हैं। ये ग्रह-स्थितियां सभी राशियों के जातकों के करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास जैसे क्षेत्रों में बड़े मोड़ ला सकती हैं। राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों के लिए यह साल बदलाव और प्रगति का रहेगा।
करियर और आर्थिक स्थिति
मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल करियर में मजबूती और प्रगति का संकेत दे रहा है। मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों को नए अवसर, जॉब का ऑफर आदि मिल सकते हैं। वहीं धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह साल कई अहम मोड़ों से भरा रहने वाला है। साल की शुरुआत में बृहस्पतिदेव मिथुन राशि में वक्री होंगे। ऐसे में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों को निवेश और खर्च के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। शनिदेव के वक्री होने के दौरान वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को कभी-कभी कैश-फ्लो में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वित्तीय रूप से यह साल स्थिरता की ओर बढ़ेगा। कर्क, सिंह और तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य और रिश्ते
मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के मामलों में यह साल संतुलन और अनुशासन की जरूरत दिखाता है। सिंह और तुला राशि के जातकों की साल की शुरुआत में गुरु के वक्री होने से मानसिक बेचैनी या ओवरथिंकिंग बढ़ सकती है। वहीं मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। धनु और मीन राशि वालों के लिए इस साल अच्छी सेहत और मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। साल 2026 में जब बृहस्पति देव कर्क राशि में आएंगे, जिससे घरेलू जीवन में तालमेल बढ़ेगा। इस साल मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि के सिंगल्स लोगों को अच्छा और सहयोगी साथी मिल सकता है। कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के पारिवारिक संबंध गहरे होंगे, प्यार और समझ बढ़ेगी।
शिक्षा और ज्ञान
इस साल मंगलदेव समय-समय पर एकाग्रता और मोटिवेशन बढ़ाएंगे। कर्क राशि में बृहस्पति देव का गोचर भावनात्मक समझ को बढ़ाएगा, जिससे सीखने की प्रक्रिया आसान होगी। साल के अंत में, बृहस्पतिदेव के सिंह राशि में गोचर से प्रतियोगी परीक्षाओं, क्रिएटिव स्ट्रीम और परफॉर्मेंस-बेस्ड फील्ड में अच्छा प्रदर्शन संभव है। तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए यह साल नई सीख और प्रगति का समय है।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
New Year Celebration: पटना में नए साल के जश्न के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, PMCH-IGIMS समेत 9 टीमें तैनात
मुजफ्फरपुर में नए साल का जोरदार स्वागत, आधी रात से गूंज उठा जश्न; Muzaffarpur news
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
दिल्ली में नए साल का जश्न: कनॉट प्लेस में delhi police का कड़ा पहरा, 857 PCR वैन ने की गश्त
