आगरा में फैक्ट्री कर्मी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी (Agra crime news)
By
Jan 17, 2026
आगरा के गुजैनी इलाके में एक फैक्ट्री कर्मी महिला ने शोहदे की छेड़छाड़ से तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि इलाके का रहने वाला पिंटू ठाकुर उसे काफी समय से परेशान कर रहा है।
महिला के अनुसार, जब वह फैक्ट्री से काम करके घर लौट रही थी, तब आरोपी पिंटू ठाकुर ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उसका रास्ता रोककर परेशान कर चुका है।
गोविंदनगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिंटू ठाकुर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगली खबरें
