UP Weather News: यूपी में अचानक बढ़ी गर्मी, रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक
उत्तर प्रदेश में अब दिन के साथ-साथ रात की गर्मी भी लोगों को परेशान करने लगी है। मार्च के महीने में ही तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। कानपुर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सर्वाधिक है और सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बदलाव के पीछे पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर और बिहार तक फैले बादलों का प्रभाव है। जब तक बादल नहीं छटते, तब तक तापमान में वृद्धि बनी रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि जारी है। शनिवार को अधिकतम पारा 31.8 से बढ़कर 32.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह स्थिति पूरे प्रदेश में है, जहां कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री अधिक चल रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक नमी का प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम नमी 90 फीसदी और न्यूनतम 45 फीसदी दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी का अहसास अधिक होगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन रात का तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 33-34 डिग्री तक बना रहेगा।
UP crime news: कानपुर में जमीन विवाद को लेकर दो बड़ी वारदातें, एक परिवार बंधक, दूसरे में वैज्ञानिक की पिटाई
कानपुर में Bank Accountant ने जमीन के लिए दंपति-मासूम बच्ची को 1 महीने तक रखा बंधक
सीएम योगी ने ‘Kanya Sumangala Yojana’ के लाभार्थियों को बांटे चेक, बोले- बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी
कानपुर में व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
CM योगी की मां पर भड़काऊ बयान, Maulana Abdullah Saleem पर UP Police ने दर्ज की FIR
लखनऊ के रहीमाबाद में बड़ा स्वास्थ्य संकट, रक्तदान करने वाले सभी लोग Hepatitis B संक्रमित मिले
UP News: अमेठी की बेटियों ने Aviation University में जीते गोल्ड मेडल, पिता की दुकान से एयरपोर्ट तक का सफर
यूपी में शंकराचार्य के विरोधी पर जानलेवा हमला, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश: UP news roundup
