UP: शेयर मार्केट के झांसे में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म; सचिवालय कर्मी पर मतांतरण का दबाव
लखनऊ: सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मी ने बुलंदशहर के वली मो. कुरैशी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धमकी और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंकित सिंह ने बताया कि एक टीम को बुलंदशहर भेजा गया है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि वली ने शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे संपर्क साधा। विश्वास जीतने के बाद उसने घर का पता तक हासिल कर लिया। इसके बाद वह लखनऊ आया और निवेश के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। कुल मिलाकर आरोपित ने करीब छह लाख रुपये ले लिए और पैसे न देने पर लगातार दबाव बनाता रहा। धीरे-धीरे वह शादी के लिए भी जोर देने लगा।
पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने योजनाबद्ध तरीके से अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार उसे होटल ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह उसके किराए के कमरे तक पहुंचकर मनमानी करता था। पीड़िता के अनुसार, 2023 से वह धमकियों के चलते चुपचाप सबकुछ झेलती रही। पीड़िता ने बताया कि आरोपित अक्सर कहता था कि बात न मानने पर वह सचिवालय में वीडियो फैलाकर उसकी नौकरी तक खत्म करवा देगा। इतना ही नहीं, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। हर महीने पैसे वसूलना उसकी आदत बन चुकी थी।
आरोपित उस पर और उसकी बहनों पर पाबंदियां लगाने लगा। उसने हिजाब पहनने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपित से जान का खतरा है। एसीपी ने बताया कि संभावित स्थानों पर टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
लखनऊ में संदिग्ध बांग्लादेशियों का अवैध धंधा, प्लास्टिक गलाकर कमा रहे लाखों
इंडिगो की मनमानी: लखनऊ-वाराणसी में 33 उड़ानें रद्द, हंगामा करने वाला यात्री गिरफ्तार
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी घायल, साथी गिरफ्तार
यूपी पुलिस को मिली हाई-टेक स्कॉर्पियो, अपराध पर नियंत्रण के लिए SP ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
यूपी शिक्षक निर्वाचन में बड़ा ‘खेल’! हजारों शिक्षकों के नाम गायब, संघ ने की शिकायत
गोवा हादसे के बाद लखनऊ में बड़ा खुलासा: 50% नाइट क्लबों में ‘फायर सेफ्टी’ फेल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
यूपी में वोटर्स लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान, 34 सीटों पर काम पूरा, 11 दिसंबर तक मौका
