UP roadways news: लखनऊ-आगरा AC बस का कूलिंग सिस्टम ठप, यात्रियों ने बीच रास्ते किया हंगामा
गर्मी की शुरुआत होते ही उत्तर प्रदेश रोडवेज की AC बसों की हालत खस्ता हो गई है। लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज की AC जनरथ बस का कूलिंग सिस्टम कन्नौज के पास अचानक ठप हो गया। बस में उमस बढ़ने पर यात्रियों ने तिरवा कट के पास बस रुकवा दी और हंगामा शुरू कर दिया। सभी 38 यात्री AC काम न करने के कारण पूरा किराया वापस मांग रहे थे।
यह पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ दिनों में अवध डिपो की कई AC बसें बीच रास्ते खराब होकर वापस लौट चुकी हैं। इनमें कैसरबाग से गोरखपुर जा रही बस (कूलेंट रिसाव), आलमबाग से प्रयागराज जा रही बस (क्लच खराब) और गोरखपुर जा रही एक अन्य बस (ओवरहीट) शामिल हैं। डिपो में कुल 105 AC बसों में से 16 बसें मरम्मत के अभाव में धूल फांक रही हैं।
बस कंडक्टर ने अवध डिपो के एआरएम को घटना की जानकारी दी। यात्रियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे AC चालू हुए बिना यात्रा जारी रखने को तैयार नहीं थे। आनन-फानन में मैकेनिक को बुलाया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। कुछ यात्रियों को किराया वापस किया गया, जबकि बाकी यात्रियों को बिना AC के ही आगरा तक यात्रा पूरी करनी पड़ी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि AC बसों की मरम्मत का ठेका लेने वाली कंपनी की लापरवाही सामने आई है। एक बस में कूलेंट रिसाव के कारण ठेकेदार से प्रति किलोमीटर के हिसाब से कटौती की जाएगी। ठेकेदार को प्रति किलोमीटर 5.90 रुपये का भुगतान किया जाता है, जिसके तहत करीब 3590 रुपये की कटौती की जाएगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, CM योगी को सौंपा गया दस्तावेज
यूपी में न्यायिक सेवा (Judicial Service) पदोन्नति नियमों में बदलाव, जानें क्या है नया कोटा
UP में Adventure Tourism को बढ़ावा देने के लिए नई नीति, निवेशकों को मिलेगी 40 करोड़ तक की छूट
UP news: योगी कैबिनेट ने दी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ को मंजूरी, 12,200 गांवों को मिलेगी बस सेवा
Lucknow news: अलीगंज में मोबाइल शॉप से 45 लाख के फोन और कैश चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
अमेठी: परिवहन के अभाव में Shuklabazar के निवासियों को मुख्यालय पहुंचना मुश्किल, Amethi news
यूपी के शहरों में इफ्तार और सहरी का समय, जानें लखनऊ-कानपुर में UP Iftar Time
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जमीन रजिस्ट्री से पहले खतौनी जांच अनिवार्य, 12 हजार गांवों को मिलेगी बस सेवा
