आगरा में दर्दनाक हादसा, बेसमेंट की दीवार गिरने से 2 की मौत, 5 घायल (Agra accident news)
आगरा के बटेश्वर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार सुबह बिजकौली गांव में हुई, जहां बेसमेंट के निर्माण के दौरान एक दीवार अचानक ढह गई। दीवार के पास बैठे सात लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, बटेश्वर के बिजकौली गांव में जोर सिंह के मकान का बेसमेंट बनाया जा रहा था। रविवार सुबह 11 बजे बेसमेंट में मिट्टी का भराव हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग बेसमेंट के पास ताश खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिट्टी के दबाव के कारण बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई।
हादसे की जानकारी मिलने पर बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय हीरालाल (65) की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि योगेश कुमार (45) ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
मृतकों में हीरालाल और योगेश कुमार शामिल हैं, जिनके परिवारों में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रामेंद्र सिंह और कल्लू शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद बिजक बिजकौली गांव में शोक का माहौल है।
आगरा के बलूनी स्कूल में ‘उड़ान’ उत्सव, छात्रों ने दीं शानदार cultural performances
आगरा: छात्रों को मिली करियर काउंसलिंग की सलाह, रुचि के अनुसार चुनें विषय
अतिक्रमण हटाने गई छावनी टीम पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने पर FIR दर्ज, Agra news
आगरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 7 घायल (Agra news)
आगरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 की मौत, 7 घायल (Agra news)
आगरा में दर्दनाक हादसा: बेसमेंट की दीवार गिरने से 2 की मौत, 5 घायल; जांच शुरू (Agra news)
आगरा में प्रदूषण का कहर, AQI 236 पार; ठंड और धुंध से बढ़ी सांस की दिक्कतें
मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई का निधन, Agra news: अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत
