0

बजरंग दल की Hanuman Jayanti procession में लव जिहाद और योगी की झांकी ने खींचा ध्यान

By Apr 16, 2026

बजरंग दल ने गुरुवार की देर शाम हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में ‘लव जिहाद’ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा भी की।

शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के नदरई गेट स्थित प्रभुपार्क से हुआ। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष शशीबाला और प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने हनुमान बाबा की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई देर रात्रि को घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।

इस दौरान शोभायात्रा में कई काली अखाड़ों के साथ-साथ बाहर के बैण्डों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में लव जिहाद विषय पर आधारित झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शोभायात्रा के दौरान नगर संयोजक सत्येंद्र सिंह, मेला संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, आरएसएस के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, विहिप धर्म प्रचार प्रमुख जगदीश बिरथरे, बजरंग दल प्रांत गो रक्षा प्रमुख मोहित गुप्ता, विहिप विभाग मंत्री विनय राज माहेश्वरी, बजरंग दल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ, विहिप जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अकराबाद में बंजारा समाज का महाधिवेशन, विकास बोर्ड और ST status की मांग

अकराबाद ब्लॉक के दुभिया गांव में बंजारा समाज के लोगों ने शुक्रवार को एक भव्य महाधिवेशन का आयोजन किया। इस महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य बंजारा समाज के समग्र विकास से जुड़ी मांगों को सरकार तक...
By Apr 16, 2026

Aligarh crime news: केबिल चोरी के आरोप में 4 बाल अपचारी पकड़े गए, दुकानदार भी गिरफ्तार

अलीगढ़ के गोरई थाना क्षेत्र में अपने शौक पूरे करने के लिए केबिल चोरी करने वाले चार बाल अपचारियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन बाल अपचारियों की निशानदेही...
By Apr 16, 2026

अलीगढ़ में निकली भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

अलीगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पक्की सराय स्थित श्री संकट मोचन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस 29वें जन्मोत्सव आयोजन में शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में...
By Apr 16, 2026

अलीगढ़ में किशोरी के अपहरण पर हंगामा, पूर्व मेयर ने थाने पर किया प्रदर्शन | Aligarh crime news

अलीगढ़ के सासनीगेट इलाके में एक किशोरी के अपहरण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मेयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...
By Apr 16, 2026

साझा करें