Aligarh crime news: केबिल चोरी के आरोप में 4 बाल अपचारी पकड़े गए, दुकानदार भी गिरफ्तार
अलीगढ़ के गोरई थाना क्षेत्र में अपने शौक पूरे करने के लिए केबिल चोरी करने वाले चार बाल अपचारियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन बाल अपचारियों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि दुकानदार को जेल भेज दिया गया है।
गोरई थाना क्षेत्र के श्यामगढ़ी गांव में दुष्यंत चौधरी के नलकूप से कुछ दिन पहले केबिल चोरी हुई थी। ग्रामीणों को शक था कि कुछ बाल अपचारी इस घटना में शामिल हैं। बुधवार को जब ये बाल अपचारी दोबारा चोरी करने के लिए नलकूप पर पहुंचे, तो अमरपुर धानाथा गांव के वीरेंद्र सिंह ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। वीरेंद्र ने तुरंत दुष्यंत चौधरी को सूचना दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर चारों बाल अपचारियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की पूछताछ में बाल अपचारियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने न केवल दुष्यंत चौधरी के नलकूप से, बल्कि अमरपुर धाना निवासी भानुप्रताप, सुरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह के नलकूपों से भी केबिल चोरी की थी। उन्होंने बताया कि वे चोरी का सारा माल गोरई कस्बे के एक व्यापारी संजय को बेचते थे। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी संजय को हिरासत में लिया और उसकी दुकान से 24 मीटर केबिल और 4.800 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया। पुलिस ने बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह आगरा भेज दिया है, जबकि चोरी का दुकानदार संजय को जेल भेज दिया गया है।
अकराबाद में बंजारा समाज का महाधिवेशन, विकास बोर्ड और ST status की मांग
अलीगढ़ में निकली भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
अलीगढ़ में किशोरी के अपहरण पर हंगामा, पूर्व मेयर ने थाने पर किया प्रदर्शन | Aligarh crime news
बजरंग दल की Hanuman Jayanti procession में लव जिहाद और योगी की झांकी ने खींचा ध्यान
