अलीगढ़ में अवैध होटलों पर SSP सख्त, Aligarh news में जांच के आदेश जारी
अलीगढ़ जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज जादौन ने सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित होटलों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उन होटलों के खिलाफ की जाएगी जो बिना अनिवार्य प्रपत्रों के चल रहे हैं या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी या अवैध व्यापार में संलिप्तता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों के तहत, पुलिस टीम होटल लाइसेंस, पहचान पंजीकरण, सीसीटीवी व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा और अन्य अनिवार्य मानकों की गहन जांच करेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए अवैध व्यापार में लिप्त पाए जाने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की यह पहल आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण और जिले में स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस अभियान से न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि नियमों का पालन करने वाले होटल संचालकों को भी प्रोत्साहित होंगे।
