एचबीटीयू में बीटेक प्रवेश के लिए 13 को स्पॉट काउंसलिंग, JEE/CUET रैंक से होगा दाखिला
एचबीटीयू (HBTU) में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस (JEE Mains) और सीयूईटी (CUET) की रैंकिंग के आधार पर होगा।
दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। जिन छात्रों ने पहले पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई ब्रांच आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें पुनः शुल्क नहीं देना होगा, केवल पंजीकरण कराना होगा। वहीं, पहली बार प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्रों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने स्पष्ट किया कि स्पॉट काउंसलिंग में प्रवेश पूरी तरह से जेईई रैंक या सीयूईटी रैंक पर आधारित होगा। उन्होंने अभिभावकों को आगाह किया कि मैनेजमेंट कोटे की कोई सीट उपलब्ध नहीं है और सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर ही होंगे। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो मुख्य काउंसलिंग में सीट हासिल नहीं कर पाए थे।
