कानपुर में पत्नी के सामने पति की निर्मम हत्या, आरोपी बोला – ‘बैठकर पति की मौत देखो’
कानपुर के देवसढ़ गांव में शुक्रवार रात हुई मुमताज की हत्या का मामला गहराता जा रहा है। पुलिस अभी तक हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन घटना के पीछे की कहानी बेहद खौफनाक है। घायल पत्नी शाहजहां ने बताया कि परिवार के ही सुहेल उर्फ रानू खान ने अपने एक साथी के साथ घर में घुसकर सोते हुए पति पर हमला किया।
शाहजहां के अनुसार, आरोपी रानू ने उसे धमकाते हुए कहा, ‘शोर मत मचाना और बैठकर अपने पति को मरते हुए देखो’। इसके बाद दोनों ने मिलकर मुमताज की कुल्हाड़ी और चाकू से निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपियों ने घर से करीब 1.70 लाख रुपये, जेवरात और बाइक भी लूट ली। पुलिस करीब 250 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, हमलावर रानू खान को मुमताज के हाल ही में गाय और भैंस बेचने की जानकारी थी, जिसके कारण उसने रुपये लूटने की योजना बनाई। घटना के बाद आरोपी बाइक से भागे और उनकी लोकेशन सूरत में मिली। बाद में वे यूपी बॉर्डर के मानिकपुर पहुंचे और मोबाइल बंद कर दिए। सजेती के अलियापुर टोल प्लाजा पर उनकी बाइक से निकलने का वीडियो भी मिला है। मुमताज के भाई ने भी रानू पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
कानपुर में उधार वसूली बनी सिरदर्द: अधिवक्ता के घर पर हिस्ट्रीशीटर ने की पत्थरबाजी, CCTV में कैद हुई घटना
पति-पत्नी प्रशिक्षण: मेहर की रकम अनिवार्य रूप से अदा करें, बोले मुफ्ती अशफाक काजी
कानपुर छेड़छाड़ मामला: दबंगों ने किशोरी और परिजनों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर एनकाउंटर: साढ़ हत्याकांड का एक आरोपी लूटी हुई बाइक के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार
