सपा का गंभीर आरोप: यूपी में लाखों मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि हर जिले में लाखों मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी चल रही है। सपा का कहना है कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जानबूझकर पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा, मुस्लिम और दलित बहुल आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं।
शिकायत में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रह नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय, बीएलओ इन प्रपत्रों को ‘अनुपस्थित’, ‘शिफ्टेड’, ‘डुप्लीकेट’ और ‘मृतक’ जैसी श्रेणियों में भरकर जमा कर रहे हैं। सपा ने आशंका जताई है कि 16 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) में इन सभी नामों को हटा दिया जाएगा। पार्टी ने प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों के आंकड़े भी पेश किए हैं, जहां लाखों मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी का आरोप है। सपा ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और गणना प्रपत्रों में संशोधन किया जाए ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम को न काटा जाए।
लखनऊ में संदिग्ध बांग्लादेशियों का अवैध धंधा, प्लास्टिक गलाकर कमा रहे लाखों
इंडिगो की मनमानी: लखनऊ-वाराणसी में 33 उड़ानें रद्द, हंगामा करने वाला यात्री गिरफ्तार
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी घायल, साथी गिरफ्तार
यूपी पुलिस को मिली हाई-टेक स्कॉर्पियो, अपराध पर नियंत्रण के लिए SP ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
यूपी शिक्षक निर्वाचन में बड़ा ‘खेल’! हजारों शिक्षकों के नाम गायब, संघ ने की शिकायत
गोवा हादसे के बाद लखनऊ में बड़ा खुलासा: 50% नाइट क्लबों में ‘फायर सेफ्टी’ फेल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
UP: शेयर मार्केट के झांसे में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म; सचिवालय कर्मी पर मतांतरण का दबाव
