0

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: 14 घंटे तक घर में छिपा रहा हत्यारा, 75 साल की वृद्धा को गला दबाकर मारा

By Dec 10, 2025

लखनऊ के जानकीपुरम की हाई प्रोफाइल कालोनी यशोदापुरम में 14 घंटे तक घर में छिपकर बैठे रहे बदमाश ने 75 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। गले में कसाव के निशान भी मिले हैं। रात में सुनसान देख आरोपित घर से निकलकर फरार हो गया। सुबह पड़ोसी टहलने निकले तो वृद्धा के घर का दरवाजा खुला हुआ था। आसपास के लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। फोन करने पर भी जवाब नहीं मिला।

पड़ोसियों ने फोन कर महिला के रिश्तेदारों को बताया और सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वृद्धा का शव बेडरूम में फर्श पर पड़ा था। भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। सीसी फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है। लूट की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि कोई सामान गायब नहीं है। यशोदापुरम कालोनी में 75 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव मकान में अकेले रहती थी। लगभग 25 वर्ष पहले उनके पति रमेश और 2021 में बेटे विभोर का बीमारी के चलते निधन हो चुका था। यशोदापुरम में वह बहू नम्रता को मायके से मिले मकान में रहती थी। मंगलवार की शाम लगभग नौ बजे पड़ोसियों ने उन्हें आखिरी बार घर से बाहर देखा था।

बुधवार की सुबह नीलिमा के मकान का दरवाजा खुला पड़ा था। काफी देर तक हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने नीलिमा के मोबाइल पर फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूचना रिश्तेदारों और 112 डायल कर पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो नीलिमा का शव घर के बेडरूम में फर्श पर पड़ा था। अंदर रखी अलमारी खुली थी और सामान इधर-उधर बिखरा था।

पड़ोसियों का कहना है कि लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने विरोध पर नीलिमा की हत्या कर दी। जानकीपुरम पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे चेक किए। फुटेज में मंगलवार दोपहर 12:20 बजे एक संदिग्ध युवक मकान में घुसता नजर आया है। उसने अपना चेहरा मफलर से ढक रखा था। वही संदिग्ध रात में 2:33 बजे मकान से शाल ओढ़कर निकलता दिखा है।

आशंका है कि इसी ने लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। जानकीपुरम थाने में मृतका के भाई प्रदीप श्रीवास्तव ने तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात की तलाश जारी है। शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेंगे। राजफाश के लिए सर्विलांस, स्वाट समेत कुल तीन टीम लगाई गई हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि वृद्धा के गले पर कसाव के निशान थे। गला कसने के बाद उनकी मौत की आशंका है। जानकीपुरम पुलिस ने लूट की बात से इंकार किया है। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि कोई भी सामान गायब होने की पुष्टि नहीं हुई है। वृद्धा के पास से अंगूठी मिली है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से पड़ोसी दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि नीलिमा बेहद सरल स्वभाव की थी और सभी का ध्यान रखती थी। उनकी हत्या से सभी लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में संदिग्ध बांग्लादेशियों का अवैध धंधा, प्लास्टिक गलाकर कमा रहे लाखों

संदिग्ध बांग्लादेशियों ने लखनऊ में कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह काम किसकी जमीन पर हो रहा है, कोई बताने वाला नहीं। कुछ जगहों पर सरकारी होने की बात भी सामने आ रही है।...
By Dec 10, 2025

इंडिगो की मनमानी: लखनऊ-वाराणसी में 33 उड़ानें रद्द, हंगामा करने वाला यात्री गिरफ्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रविवार को भी निरस्त रहीं। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार की अपेक्षा रविवार को विमानों के निरस्त...
By Dec 10, 2025

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी घायल, साथी गिरफ्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात कौशांबी के कुख्यात नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी को घेराबंदी के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार...
By Dec 10, 2025

यूपी पुलिस को मिली हाई-टेक स्कॉर्पियो, अपराध पर नियंत्रण के लिए SP ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ मुख्यालय से जिले को यूपी 112 सेवा के लिए छह नई स्कॉर्पियो गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। ये सभी वाहन अत्याधुनिक उपकरणों और हाई-टेक कैमरों से लैस हैं, जो पुलिसिंग को और भी प्रभावी...
By Dec 10, 2025

लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस की एएनटीएफ यूनिट ने सोमवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की। मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश पंकज त्रिपाठी और...
By Dec 10, 2025

यूपी शिक्षक निर्वाचन में बड़ा ‘खेल’! हजारों शिक्षकों के नाम गायब, संघ ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने विधान परिषद शिक्षक खंड निर्वाचन–2026 के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह...
By Dec 10, 2025

गोवा हादसे के बाद लखनऊ में बड़ा खुलासा: 50% नाइट क्लबों में ‘फायर सेफ्टी’ फेल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

लखनऊ के नाइट क्लबों में आग से बचाव के इंतजामों की कमी पाई गई है। दमकल विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने निरीक्षण में पाया कि लगभग आधे क्लबों में सुरक्षा मानकों का...
By Dec 10, 2025

UP: शेयर मार्केट के झांसे में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म; सचिवालय कर्मी पर मतांतरण का दबाव

लखनऊ: सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मी ने बुलंदशहर के वली मो. कुरैशी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धमकी और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महानगर थाने में मुकदमा दर्ज...
By Dec 10, 2025

साझा करें