गणतंत्र दिवस से पहले आगरा में सुरक्षा अलर्ट, ताजमहल सहित होटलों पर विशेष निगरानी (Agra news)
गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए आगरा में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ताजमहल सहित अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी।
आगरा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सीमाओं पर गहन जांच की गई। इसके अलावा, शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, मॉल और बस स्टैंड पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशनों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास अली अब्बास ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। आगरा एक प्रमुख पर्यटक केंद्र होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
