आगरा के शाहगंज में भीषण आग, फूड कोर्ट और कई दुकानें जलकर खाक, Agra fire news
By
Jan 25, 2026
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सत्तो लाला फूड कोर्ट में रविवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते फूड कोर्ट पूरी तरह जल गया। आग ने आसपास की कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना के कारण पूरे शाहगंज बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय फूड कोर्ट में भीड़ कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अगली खबरें
