चलती कार से कूदकर बचाई जान: मथुरा में GNM छात्रा के अपहरण की कोशिश, जंगल में ले जा रहे थे आरोपी
मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर 25 नवंबर की शाम एक 19 वर्षीय GNM छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया गया। छात्रा गोवर्धन चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक चौपहिया वाहन में सवार कुछ लोग उसके पास आए।
आरोपियों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर कहा कि वे उसके भाई और पिता के जानकार हैं और उसे घर छोड़ देंगे। छात्रा उनके झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली हाईवे स्थित अशोका सिटी से होते हुए राधापुरम गणेशरा के कच्चे रास्ते से अरहैरा के जंगलों की ओर ले जाने लगे।
जंगल की ओर जाते देख छात्रा घबरा गई और उसने अपनी जान बचाने के लिए चलती कार से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने छात्रा को देखा और उसे बचाया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी छात्रा का बैग और कागजात से भरा पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के भाई ने हाईवे थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
