‘धुरंधर’ के Jameel Jamali पर राकेश बेदी का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ‘वह आज भी राजनीति में है…’
अभिनेता राकेश बेदी राकेश बेदी ने अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में जमील जमाली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में उनका किरदार एक चतुर पाकिस्तानी राजनेता का है, जो सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, यहां तक कि अपनी बेटी की शादी भी एक गैंगस्टर से करवा देता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है, जिसकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने अपने किरदार के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जमील जमाली का किरदार एक वास्तविक पाकिस्तानी राजनेता पर आधारित है। बेदी ने कहा, “पाकिस्तान में एक राजनेता है, जिसे आप आज भी वहां की राजनीतिक गलियारों और सीनेट में देख सकते हैं। उनकी सोच और कार्यों में हिंसा रची-बसी है।”
बेदी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस वास्तविक राजनेता की बॉडी लैंग्वेज और भाषणों को देखकर अपने किरदार की तैयारी की थी। उन्होंने इस राजनेता को ‘लोमड़ी’ बताया, जो किसी भी सरकार के सत्ता में आने पर अपनी जगह बनाए रखता है। बेदी। बेदी ने आगे कहा, “भारत में भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो किसी भी तरह सत्ता में बने रहना जानते हैं।” फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 379 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का नया अवतार, क्या IPL 2026 का खिताब पक्का?
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
Vantara में Messi का ‘देसी’ अवतार! Ambani के सेंटर में की पूजा, बाघ के साथ खिंचवाई तस्वीर
अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में मेसी का देसी अंदाज: हाथी संग फुटबॉल, बाघों के साथ तस्वीरें और हिंदू पूजा में भागीदारी
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
