कानपुर में राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ संपन्न, सवा लाख फूलों से हुई पूर्णाहुति
कानपुर के विकास नगर स्थित शकुंतला शक्ति पीठ में आयोजित राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति में सवा लाख गुलाब और कमल के पुष्पों की आहुति दी गई। इस भव्य आयोजन में भगवती महालक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु का सहस्त्रार्चन किया गया।
श्रद्धालुओं ने गुलाब पुष्प, किशमिश और मखाना जैसे द्रव्यों से महालक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन किया। आचार्यों ने राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुर सुंदरी का भी विशेष पूजन किया। यह आयोजन धूनी ध्यान केंद्र के संस्थापक डॉ. आचार्य अमरेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा के संरक्षण में संपन्न हुआ।
महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, विधायक सलिल विश्नोई समेत कई स्थानीय नेता और महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज पनकी धाम, सिद्धेश्वर पीठाधीश्वर अरुण पुरी महाराज जैसे धार्मिक गुरु भी मौजूद रहे।
पूर्णाहुति के बाद डॉ. सुनीता मिश्रा ने महिलाओं के साथ मिलकर कन्या पूजन किया और कन्याओं को वस्त्र व दक्षिणा भेंट की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण प्रसाद ग्रहण किया।
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
कानपुर में ई-ऑटो चालकों का हल्लाबोल, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम का विरोध; जानिए क्या है पूरा मामला
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम पर E-auto चालकों का हल्लाबोल, चक्का जाम कर विरोध
Kanpur news: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच
कानपुर में KDA का खौफ: अवैध प्लॉटिंग करने वालों ने खुद तोड़े निर्माण, 12 बीघा और चिह्नित
