रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत (train extension news)
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में विस्तार की घोषणा की है। यह बदलाव 1 मार्च से 1 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में आसानी होगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 55339/40 कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज पैसेंजर को अछनेरा जंक्शन स्टेशन तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन इस दौरान भैंसा और परखम स्टेशनों पर भी रुकेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 69159/19110 बयाना-मथुरा जंक्शन-कोटा पैसेंजर को अलवर स्टेशन तक बढ़ाया गया है। मथुरा जंक्शन से अलवर के बीच यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 19109 कोटा-मथुरा एक्सप्रेस और 69160 मथुरा-बयाना मेमू पैसेंजर को भी 1 मार्च से 1 सितंबर तक डीग स्टेशन तक बढ़ाया गया है। इन एक्सटेंशन के साथ ही, रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। गाड़ी संख्या 51907/08 ईदगाह-भरतपुर और 51909/10 ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर को 1 मार्च से अगले आदेश तक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय की जांच कर लें।
