लखनऊ: Iran पर हमले के विरोध में Eid की नमाज पर काली पट्टी बांधने की अपील
लखनऊ में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने ईद-उल-फितर के मौके पर एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने शिया समुदाय के लोगों से ईरान पर हुए हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने का आह्वान किया है। यह अपील ईरान में घोषित शोक अवधि के दौरान एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए की गई है।
मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि ईरान में आयतुल्लाह खामेनई की शहादत को लेकर चालीस दिन का शोक घोषित किया गया है। चूंकि ईद-उल-फितर भी इसी शोक अवधि के दौरान पड़ रही है, इसलिए यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने ईरानी भाइयों के दुख में शरीक हों। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज अदा करने के साथ ही हमें शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध भी दर्ज कराना चाहिए।
उन्होंने तमाम मोमिनीन से अपील की है कि वे ईद-उल-फितर के दिन अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करें। यह कदम एकजुटता का संदेश देगा और शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराने का एक तरीका होगा।
