लखनऊ के रेलवे स्टेशन बने ‘Lucknow shooting location’ के हॉटस्पॉट, अमिताभ से आयुष्मान तक ने की शूटिंग
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के स्टेशन हिंदी फिल्म जगत के लिए एक लोकप्रिय ‘Lucknow shooting location’ बन गए हैं। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर समय-समय पर फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग होती रही है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर आयुष्मान खुराना तक लखनऊ सिटी स्टेशन पर शूटिंग कर चुके हैं। पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना और मनोज वाजपेयी मनोज वाजपेयी जैसे कलाकार भी ऐशबाग जंक्शन पर शूटिंग कर चुके हैं। लखनऊ जंक्शन और मोहिबुल्लापुर स्टेशन भी शूटिंग से अछूते नहीं रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशनों पर शूटिंग से जुड़ी जानकारी यात्रियों के बीच कौतूहल पैदा कर रही है। यात्रियों को अपने स्टेशन को फिल्मों के दृश्यों में देखना अच्छा लग रहा है।
लखनऊ सिटी स्टेशन पर इन फिल्मों की हुई शूटिंग
लखनऊ सिटी स्टेशन पर कई प्रमुख फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हुई है। इनमें बरेली की बर्फी, जबरिया जोड़ी, निकम्मा, इंपेक्टर अविनाश, कंजूस मक्खीचूस, कंट्रोल और सिंगल सलमा शामिल हैं। लखनऊ जंक्शन पर पति-पत्नी और वो, 14 फेरे जैसी फिल्मों का फिल्मांकन हुआ है। ऐशबाग कोचिंग डिपो और जंक्शन पर फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, माई, भईया जी वेब सीरीज और फिल्म मिशन मजनूं की शूटिंग हो चुकी है। मोहिबुल्लापुर पर वेब सीरीज दिया की शूटिंग हुई है।
