डाकघर हुआ हाई-टेक: अब QR और POS से करें पेमेंट, कर्मचारियों और ग्राहकों को मिली बड़ी राहत
समय के साथ डाक विभाग ने अपने आप को बदल लिया है। डिजिटल क्रांति में भी डाक विभाग ने कदम बढ़ाया है। जिले की सभी डाकघरों में डिजिटल भुगतान संभव है, जिससे खुदरा को लेकर होने वाले रोज-रोज के झंझट से डाक कर्मियों को मुक्ति मिल चुकी है। उपभोक्ता और डाककर्मी राहत महसूस कर रहे हैं। पहले क्यूआर कोड से भुगतान करने की व्यवस्था शुरू की गई और अब पीओएस से भी भुगतान करने की व्यवस्था कर दी गई है।
जिले की दोनों प्रधान डाकघरों से लेकर सभी 74 डाकघरों में भुगतान करने के लिए खुदरा की समस्या नहीं रह गई है। चाहे आप पार्सल, डाक, डाक टिकट या फिर डाकघर से संबंधित कार्य करने के बाद भुगतान डिजिटल भी कर सकते हैं। क्यूआर कोड से भुगतान करने की शुरुआत के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक के साथ प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) की भी सुविधा शुरू कर दी गई है।
इसके बाद से सभी डाकघरों पर भुगतान को लेकर अक्सर पैदा होने वाली समस्या का समाधान हो गया है। समय के साथ किए बदलाव से डाक विभाग के उपभोक्ता भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। अर्जुन नगर के राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि पान की दुकान हो या फिर पंचर जोड़ने वाले की दुकान पर भी डिजिटली भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। वहीं मोती कटरा के नीरज कुमार ने बताया कि डाकघरों में शुरू की गई डिजिटल व्यवस्था निश्चित तौर पर काफी लाभकारी साबित हो रही है।
भुगतान को लेकर अब किसी को कोई समस्या नहीं होगी। क्यूआर कोड और पीओएस से भी भुगतान किया जाना संभव है। अधिकांश डाकघरों में यह व्यवस्था शुरू करा दी गई है।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
