भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बताई गई पार्टी की नीति, BJP News
भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ नेता ज्ञान तिवारी, डा. केत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह, अनिल पुंढीर, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह राना ने पार्टी के इतिहास, नीति एवं रीति पर अपने विचार व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही हैं। इस दौरान संजय सोलंकी, डा. बीडी राना, रामेश्वर दयाल महेरे, राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, डा. योगेंद्र चौहान, कृष्णकांत वशिष्ठ, केपी सिंह, अनिरुद्ध प्रताप, डा. शिवप्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, विजय लक्ष्मी, हिना सिंह, डा. खूब सिंह, डा. मनोज शर्मा, संजय पुंढीर, ब्रजेश उपाध्याय, कबीर प्रताप, दिनकर राव चतुर्वेदी, अनीता उपाध्याय, धर्मपाल पुंढीर, शुभम प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
