बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर ओवरलोडिंग का कहर, राहगीरों की जान जोखिम में | Road Safety News
बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर इन दिनों ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके कारण राहगीरों की जान लगातार जोखिम में है। सड़क पर दौड़ने वाली ट्रॉलियां तय क्षमता से कई गुना अधिक सामान लादकर फर्राटा भर रही हैं। संकरी सड़क और भारी वाहनों के इस दबाव के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण संतुलन बिगड़ने का खतरा हमेशा बना रहता है। अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ पर ट्रॉलियों के झुक जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, साइकिल सवार और पैदल यात्री सबसे अधिक प्रभावित हैं।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से इन ओवरलोड वाहनों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्रवाई न होने के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर मनमानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Ramadan Iftar Time UP: यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार का समय, जानें लखनऊ, आगरा और कानपुर का शेड्यूल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, विपक्ष ने BJP पर लगाया ब्राह्मण अपमान का आरोप | UP Politics News
Kanpur Dehat: शादी से लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
UP Police Bharti: दारोगा परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP News: ‘पंडित’ विवाद पर CM योगी का सख्त एक्शन, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
UP Police SI exam controversy: बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने योगी से की भर्ती बोर्ड पर कार्रवाई की मांग
UP SI Exam: ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, भर्ती बोर्ड ने मांगी माफी; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश
