0

एटा में दबंगई का नंगा नाच: बस स्टैंड पर यात्रियों से भरी बस पर कब्जा, दहशत में आए लोग

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के एटा शहर के जीटी रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ दबंगों ने दिन दहाड़े मथुरा डिपो की अनुबंधित बस पर कब्जा कर लिया। दोपहर करीब दो बजे कायमगंज के लिए रवाना होने वाली बस को स्टैंड के अंदर जबरन खड़ा करवा लिया गया और उसमें बैठी उसमें बैठी सभी सवारियों को डरा-धमकाकर नीचे उतरवा दिया गया।

मथुरा डिपो की अनुबंधित बस संख्या UP 85 DT 3918 मथुरा से आगरा, टूंडला, एटा, जैथरा, अलीगंज होकर कायमगंज तक चलती है। बस जैसे ही एटा बस स्टैंड पहुंची, लेन-देन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने चालक को सड़क पर ही रोककर धमकाना शुरू कर दिया और बस को अंदर खड़ा करा लिया। बस में तैनात महिला परिचालक लवी ने विरोध किया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने सभी सवारियों को जबरन बस से उतार दिया। कई महिला यात्री भयभीत होकर इधर-उधर खड़ी रहीं। यात्री पंकज ने बताया कि वह कायमगंज का टिकट लेकर बैठा था, लेकिन दबंगों ने जबरन उतार दिया, जिससे बीच रास्ते में परेशानी हो रही है। वहीं रामकिशन ने कहा कि गुंडागर्दी के बल पर बस को स्टैंड के अंदर रोककर यात्रियों को उतारा गया, जिसकी वजह से यात्रियों में दहशत फैल गई।

बस स्वामी हरवीर सिंह ने आरोप लगाया कि सौरभ और नीरज निवासी नगला जसराम ने दूसरी बस का सौदा किया था। लेकिन रकम नहीं दी गई और भरोसा दिलाकर बस ले गए। एक माह चलाने के बाद बस उसे वापस कर दी। अब उल्टा उस पर रकम बकाया बताई जा रही है। कहना है कि इसका एक झूठा मामला दर्ज कराया गया, जो अदालत में विचाराधीन है, लेकिन रविवार को दबंगई कर मेरी बस को कब्जे में लिया गया है।

दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि छह माह पहले बस का सौदा करके छह लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन बस तीसरी जगह बेच दी गई। अब न बस लौटाई जा रही है और नहीं रकम, इसलिए बस को खड़ा गया गया है। जब बस स्वामी आएगा तब बैठकर बात होगी।

बस स्टैंड परिसर में मथुरा डिपो की बस खड़ी कराने का मामला संज्ञान में आया है। मैं बाहर हूं, अनुबंधित बस स्वामी और बस खड़ी कराने वालों के बीच लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डीजे पर डांस के बीच चली गोली, चाचा-भतीजा की मौत से पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के एटा में शादी से पहले हो रही भात की रस्म के दौरान डीजे पर डांस में हवाई फायरिंग (हर्ष फायरिंग) ने कोहराम मचा दिया है। बंदूक से निकली गोली चाचा-भतीजा दोनों को...
By Dec 10, 2025

पत्नी को तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, पति समेत 9 लोगों पर केस दर्ज; यूपी पुलिस कर रही तलाश

कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी महिला रिंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी शादी संदीप निवासी विजय नगर गाजियाबाद के साथ हुई थी। इसके बाद ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। इतना ही...
By Dec 10, 2025

साझा करें