0

डीजे पर डांस के बीच चली गोली, चाचा-भतीजा की मौत से पसरा मातम

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के एटा में शादी से पहले हो रही भात की रस्म के दौरान डीजे पर डांस में हवाई फायरिंग (हर्ष फायरिंग) ने कोहराम मचा दिया है। बंदूक से निकली गोली चाचा-भतीजा दोनों को लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे तो हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई है। चाचा भतीजा मैनपुरी से शादी में शामिल होने लिए आए थे। पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है। परिवार वाले अब रहे कि उन्हें नहीं मालूम फायरिंग किसने की है।

नयागांव निवासी सलमान की रविवार को बारात जानी है। शादी से पहले होने वाली भात की रस्म में शामिल होने के लिए रिश्तेदार एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। शनिवार की रात करीब घर के अंदर भात की रस्म हो रही थी। घर के बाहर लगे डीजे पर परिवार और रिश्तेदारी के लोग डांस कर रहे थे। इसी समय बंदूक से फायरिंग हुई। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई गईं। गोली मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव तिमानपुर से आए सोहिल (12) और उसके चाचा शाहरुख (18) को लग गई। गोली लगते ही दोनों चाचा भतीजे खून से लथपथ होकर गिर गए।

दोनों के खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरते ही हड़कंप मच गया। परिजन और रिश्तेदार आननफानन में दोनों को लेकर अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने भतीजे सोहिल को मृत घोषित कर दिया। शाहरुख की हालात गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने पर शाहरुख की भी मौत हो गई।

हर्ष फायरिंग में एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी और परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल कोई भी गोली चलाने वाले का नाम नहीं बता पा रहा है। मारे गए किशोर की हालत देखकर पुलिस के आशंका है कि गोली 12 बोर के हथियार से चलाई गई है। एसपी सिटी श्तेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

एटा में दबंगई का नंगा नाच: बस स्टैंड पर यात्रियों से भरी बस पर कब्जा, दहशत में आए लोग

उत्तर प्रदेश के एटा शहर के जीटी रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ दबंगों ने दिन दहाड़े मथुरा डिपो की अनुबंधित बस पर कब्जा कर लिया।...
By Dec 10, 2025

पत्नी को तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, पति समेत 9 लोगों पर केस दर्ज; यूपी पुलिस कर रही तलाश

कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी महिला रिंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी शादी संदीप निवासी विजय नगर गाजियाबाद के साथ हुई थी। इसके बाद ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। इतना ही...
By Dec 10, 2025

साझा करें