0

पत्नी को तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, पति समेत 9 लोगों पर केस दर्ज; यूपी पुलिस कर रही तलाश

By Dec 10, 2025

कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी महिला रिंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी शादी संदीप निवासी विजय नगर गाजियाबाद के साथ हुई थी। इसके बाद ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। इतना ही नहीं उसे तलाक दिए बिना ही शहर निवासी दूसरी महिला से शादी रचा ली। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने दूसरी शादी का विरोध किया। इतना ही नहीं ससुरालियाें के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव ओनघाट में हुई महिला सरिता की मृत्यु मामले में पिता ने पांच ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव अहरई विचनपुर निवासी महेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सरिता की चार दिसंबर को पति सचिन निवासी ओनघाट सहित पांच लोगों ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी थी। पिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

एटा में दबंगई का नंगा नाच: बस स्टैंड पर यात्रियों से भरी बस पर कब्जा, दहशत में आए लोग

उत्तर प्रदेश के एटा शहर के जीटी रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ दबंगों ने दिन दहाड़े मथुरा डिपो की अनुबंधित बस पर कब्जा कर लिया।...
By Dec 10, 2025

डीजे पर डांस के बीच चली गोली, चाचा-भतीजा की मौत से पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के एटा में शादी से पहले हो रही भात की रस्म के दौरान डीजे पर डांस में हवाई फायरिंग (हर्ष फायरिंग) ने कोहराम मचा दिया है। बंदूक से निकली गोली चाचा-भतीजा दोनों को...
By Dec 10, 2025

साझा करें