0

गुरु तेग बहादुर जयंती पर RSS ने कराया कबड्डी महासंग्राम, 235 युवाओं ने दिखाया दम

By Dec 9, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर विद्यार्थी कार्य विभाग ने गुरु तेग बहादुर जयंती पर केशव भवन पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें महानगर की दसों नगर इकाइ एवं प्रमुख कॉलेजों से आए प्रतिभागियों की 29 टीमों में 235 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक पारस पार्थ ने कहा कि युवाओं को धर्मग्रंथ पढ़ने के साथ प्रतिदिन एक घंटे खेलकूद के लिए अवश्य देना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। कबड्डी से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्मरक्षा के लिए बचपन से कई युद्ध लड़े एवं 1675 में चांदनी चौक दिल्ली में औरंगजेब के अत्याचारों के विरुद्ध प्राण बलिदान कर दिए।

अध्यक्षता प्रियांशु कौशिक ने की। संचालन करते महानगर सह विद्यार्थी प्रमुख ने कहा कि इसमें श्रीजी बाबा स्कूल, बाबू दाऊदयाल कॉलेज, कृष्णचंद्र गांधी विद्या मंदिर, मदनमोहन कलावती, ऋषिकुल इंटरनेशनल, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, चंपा बाल मंदिर, नाइन इन नाइन टाइगर्स सहित सभी नगर इकाईयों ने भाग लिया। इसमें जनहित एकेडमी मसानी विजेता एवं शिवा शाखा टीम उप विजेता रही। इसमें विभाग प्रचार प्रमुख कमल कौशिक, महानगर सेवा प्रमुख जगदीश, बौद्धिक प्रमुख संजय, विद्यार्थी प्रचारक अजय, महानगर विद्यार्थी प्रमुख पवन, कृष्ण भाग विद्यार्थी प्रमुख निशांत, भाग कार्यवाह अजय सर्राफ, भाग प्रचारक रोहताश, शुभ सक्सेना, कान्हा, संदीप शर्मा आदि रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश

श्रंगेरी शारदा पीठ के उत्तराधिकारी जगद्गुरु शंकराचार्य विधुषेखर भारती महाराज ने कहा कि कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर जिस प्रकार श्रीवासुदेवजी एवं देवकीजी को बन्धन मुक्त किया उसी प्रकार भगवान हमारे...
By Dec 9, 2025

40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं

रजबहा की सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों पर दस साल से मुकदमा चल रहा था। नाली का विवाद तो 40 वर्ष पुराना है। जब निचली मांट शाखा खंड गंग...
By Dec 9, 2025

मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 140 के समीप हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के...
By Dec 9, 2025

राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर

राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में उत्साह एवं उमंग के बीच 64वां नेशनल फार्मेसी सप्ताह मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका दिल जीता, वहीं मैदान में शानदार खेल कौशल से सबकी वाहवाही...
By Dec 9, 2025

डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद

थाना राया पुलिस ने सरकारी डाक प्रपत्र चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी गये सात टीबी बैग (डाक प्रपत्र रखे जाने वाला) और घटना में प्रयुक्त...
By Dec 9, 2025

श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व

श्री ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ मथुरा के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन श्रीजी मंदिर, श्रीविद्या पीठ गताश्रम टीला पर किया गया। श्रीजी पीठाधीश्वर भोला बाबा महाराज, परमेश्वर दत्त शास्त्री गुरु के...
By Dec 9, 2025

गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन

श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के पावन अवसर पर प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगला आरती के बाद ठाकुर जी का इत्राभिषेक कर विराजमान श्री दीर्घ...
By Dec 9, 2025

बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग

बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय की कुलपति द्वारा सशर्त अनुमोदित प्रबंध समिति व श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के पदाधिकारियों ने आयोग द्वारा चयनित प्राचार्य डा. ललित मोहन शर्मा की योग्यता पर सवाल खड़े करते हुए जबरन...
By Dec 9, 2025

साझा करें